दिल्ली में लोकसभा और विधानसभा चुनावों में पाला बदलने वाले (फ्लोटिंग या स्विंग वोटर्स) 15-17 फीसद मतदाताओं को साधना भाजपा के लिए बड़ी चुनौती होगी। पिछले चुनावों को देखे तो लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा को वोट देने वाले 15 से 20 फीसद मतदाता विधानसभा चुनाव में उसका साथ छोड़कर आप के पक्ष में मतदान करते हैं।
लोकसभा चुनाव में रास आए ये मुद्दे
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि 10 महीने के भीतर इतने बड़े पैमाने पर मतदाताओं का पाला बदलने के पीछे असली वजह केजरीवाल सरकार की मुफ्त रेवड़ियां हैं। भाजपा इन मतदाताओं को रोकने के लिए विशेष रणनीति बना रही है। आंकड़ों को देंखे तो लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का चेहरा, राष्ट्रवाद, विकास और हिंदुत्व का मुद्दा दिल्ली के मतदाताओं को रास आता है। लो
विधानसभा में ठीक नहीं बैठता भाजपा का गणित
लोकसभा चुनाव में भाजपा को 2019 में 56.9 फीसद और 2024 में 54.7 फीसद वोट मिले। 2014 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा 46.6 फीसद वोट हासिल करने में सफल रही थी। तीनों ही चुनावों में भाजपा लोकसभा की सभी सातों सीटों पर कब्जा कर लिया था। मगर इसके 10 महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनावों में इसके ठीक उल्टा देखने को मिलता है।